फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Crack in railway track in Basti major accident averted

Basti News: बस्ती में रेलवे की पटरी में पड़ी दरार, बड़ा हादसा टला

Thu, 13 Oct 2022 04:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Oct 2022 04:35 PM IST
सार

सहायक मंडल रेल इंजीनियर गोंडा प्रियाजल शुक्ल ने बताया कि रेल की पटरी में दरार की वजह से तीस किलोमीटर प्रति रफ्तार से ट्रेनों को चलाया जा रहा है। रेल मरम्मत कार्य के लिए टीमें लगी हुई हैं। बहुत जल्द रेलवे लाइन को सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Crack in railway track in Basti major accident averted
गौर व टिनिच रेलवे स्टेशन के बीच केसरई गांव के पास टूटा डाउन रेलवे लाइन। - फोटो : BASTI

विस्तार

बस्ती रेलवे स्टेशन से तीन किमी पूरब केसरई गांव के निकट गेट संख्या 212 सी के पास बुधवार को सुबह करीब 6.30 बजे डाउन रेलवे की पटरी में दरार हो गई। पेट्रोलिंग कर रहे की- मैन रामतेज यादव की नजर दरार पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


गौर व टिनिच रेलवे स्टेशन के बीच केसरई गांव के पास डाउन रेलवे लाइन की पटरी में दरार हो गई। सूचना उच्च अधिकारियों को हुई तो गोंडा और बस्ती की टीमें मौके पर पहुंच गईं। 17:30 बजे रेल कर्मियों ने मरम्मत कर कासन के जरिए पहली ट्रेन को 10 किलोमीटर प्रति रफ्तार से पास कराया। जबकि डाउन कुशीनगर एक्सप्रेस को 20 मिनट और गोरखपुर राप्ती सागर एक्सप्रेस को 15 मिनट तक बभनान रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन


पीडब्ल्यू आई तेज कुमार नायक ने बताया कि मौसम में नमी आ रही है। इसके चलते ठंड का असर बढ़ रहा है और रेलवे लाइन में सिकुड़न आ रही है। इसी वजह से लगभग बीस एमएम का रेल की पटरी में दरार आ गई। सहायक मंडल रेल इंजीनियर गोंडा प्रियाजल शुक्ल ने बताया कि रेल की पटरी में दरार की वजह से तीस किलोमीटर प्रति रफ्तार से ट्रेनों को चलाया जा रहा है। रेल मरम्मत कार्य के लिए टीमें लगी हुई हैं। बहुत जल्द रेलवे लाइन को सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed