फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   covid vaccine related news

कागज में चार बार दिया गया कोरोनारोधी वैक्सीन

Wed, 08 Dec 2021 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
covid vaccine related news
कागज में चार बार दिया गया कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

- फरवरी व अप्रैल में युवक को लगा था टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोविड-19 वैक्सीनेशन में ऑनलाइन फीडिंग के बाद रुदल कुमार ने जिला अस्पताल में फरवरी में कोरोनारोधी वैक्सीन पहली डोज ली। इसके बाद दूसरी डोज उन्हें अप्रैल में लग गई। इसके बाद वह निश्चिंत हो गए। जरूरत पड़ने पर जब वे ऑनलाइन प्रमाण पत्र लेने पहुंचे तो उन्हें दो सर्टिफिकेट मिला। सर्टिफिकेट में उन्हें चार बार वैक्सीन की डोज लगना दिखाया गया।

रुदल कुमार कहना है कि कोरोना टीकाकरण के दौरान कोविशील्ड की पहली डोज 12 फरवरी 2021 लगवाई। इसके बाद समय पूरा हुआ तो 12 मार्च को दूसरी डोज ले ली। मैसेज भी आ गया, मगर जब वह दिसंबर में ऑनलाइन प्रमाण पत्र लेने पहुंचे तो उनको दो प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। एक तो जिस तिथि में उन्होंने टीकाकरण कराया था उसकी और दूसरे प्रमाणपत्र में पहला डोज 13 फरवरी और दूसरा डोज 25 नवंबर को है। इसे जानने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। हालांकि अधिकारी उनके सवाल का जबाव तो नहीं दिए, मगर अब अधिकारी इसे तकनीकी दिक्कत बता रहे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने कहा कि इसमें टीकाकरण सही समय पर दिया गया है, मगर पोर्टल की गलती से दोबारा टीकाकरण का प्रमाण पत्र दे दिया गया। इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed