फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cousin brother accused of sexually exploiting woman on pretext of marriage

Basti News: फुफेरे भाई पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप

Fri, 26 Dec 2025 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Cousin brother accused of sexually exploiting woman on pretext of marriage
पैकोलिया। हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने बुआ के बेटे पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को आरोपी युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ पैकोलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवती ने कोर्ट में वाद दायर कर आरोप लगाया था कि पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बुआ का बेटा शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। मई में वह बुआ के घर गई थी, तब वहां तीन दिन तक आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए। शादी का दबाव डालने पर उसने इन्कार कर दिया। जब उसने बुआ को सारी बातें तो वह शादी के लिए तैयार हो गईं।
विज्ञापन

आरोप है कि जुलाई में जब पिता शादी की बात करने बुआ के घर गए तो बुआ, फूफा और उनके दोनों बेटे और एक अन्य ने दहेज में पांच लाख नगद, बाइक और सोने की चेन तथा अंगूठी की मांग करने लगे। दहेज देने में असमर्थता जताने पर पिता को जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का देकर भगा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पांचों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed