फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   court of condect continous

आचार संहिता लागू, आज रणनीति बनाएगा प्रशासन

Fri, 27 Oct 2017 11:42 PM IST
basti
basti Updated Fri, 27 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
court of condect continous
election duty
बस्ती। नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। जिले की एक नगरपालिका और चार नगर पंचायत में 22 नवंबर को एक साथ चुनाव होंगे। रुधौली और बनकटी नगर पंचायतों में पहली बार चुनाव होने जा रहा है। सभी चुनाव बैलेट पेपर के जरिए होगा।  
विज्ञापन

 डीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जिले में आदर्श आचार सहिंता लागू हो गई है। संहिता लागू होते ही अब कोई नए कार्य नहीं होंगे। धरना, प्रदर्शन और जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अफसरों के अवकाश को निरस्त कर दिया गया है। नई नियुक्ति और तबादले पर रोक लगा दी गई है। मुख्यालय छोड़ने से पहले अफसरों और कर्मचारियों को अनुमति लेनी होगी। बताया कि चुनाव को लेकर शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। जिले भर में नगर पंचायत चुनाव पर लगे बैनर पोस्टर को शनिवार से हटवाना शुरू हो जाएगा। बताया कि जो आचार संहिता लोकसभा और विधानसभा के दौरान लागू होती है। वही इस चुनाव में भी लागू रहेगा। नामांकन की प्रक्रिया 29 अक्टूबर से छह नवंबर तक होगी। नामांकन पत्रों की जांच सात को होगी। नौ तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है। 10 नवंबर को प्रतीक चिन्ह् वितरित होगा। मतदान 22 को सुबह साढे़ सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना पहली दिसंबर को सुबह आठ बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed