फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   court news in fir logged

Basti News: फर्जी वीजा और जहाज का टिकट देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश

Tue, 22 Aug 2023 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
court news in fir logged
बस्ती। फर्जी वीजा और जहाज का टिकट देने के मामले में सीजेएम कोर्ट के न्यायाधीश आशीष कुमार राय ने कोतवाली पुलिस काे रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। कचहरी चौराहा पर शिविर लगाकर डेढ़ लाख रुपये में कुवैत भेजने के इकरार होने काे बताया गया है।
विज्ञापन

संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र के भीटवा बाजार निवासी तबरेज अहमद ने अधिवक्ता एसएन दुबे के जरिये न्यायालय में अर्जी दाखिल कर बताया कि 10 फरवरी 2023 को बस्ती के तिरंगा चौक पर विदेश भेजने के लिए शिविर लगाया गया था। वहां पहुंचने पर शिविर के संचालक कलवारी थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी जावेद अहमद से उनकी मुलाकात हुई। आरोपी जावेद से उनका इकरार हुआ कि डेढ़ लाख खर्च में उन्हें कुवैत भेज देंगे। इस पर याचिकाकर्ता से एडवांस के तौर पर 10 हजार रुपये और उनका पासपोर्ट जमा कराया गया। इसके एक महीने के भीतर ही आरोपी ने याचिकाकर्ता के मोबाइल पर 20 मई 2023 की तिथि में कूटरचित जहाज का टिकट (लखनऊ से कुवैत) और वीजा भेज दिया। उनसे बकाया धनराशि 1.40 लाख रुपये भी वसूल लिए।
विज्ञापन

निर्धारित तिथि पर जब वह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां पहले से ही आरोपी जावेद पहुंचा मौजूद था और याची का मूल पासपोर्ट लेकर कहा कि अंदर से मुहर लगवाकर आ रहे हैं। यहीं से आरोपी गायब हो गया। जब याची एयरपोर्ट के अंदर जाने लगे तो वहां मौजूद अफसरों ने टिकट और वीजा की जांच कर उसे फर्जी बता दिया। इसके बाद वह घर लौट आए। कई बार याची ने आरोपी से रुपये मांगे, लेकिन वह आनाकानी करते हुए उसे धमकाने लगा। परेशान होकर याची ने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed