फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   court news in curensi

Basti News: उधार में दिए 80 हजार, ब्याज लगाकर 17 माह में कर दिए चार लाख

Wed, 09 Aug 2023 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
court news in curensi
बस्ती। एसीजेएम प्रथम उमेश यादव की अदालत ने ब्याज पर रुपये वसूली के मामले में रुधौली पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है। मामला रुधौली क्षेत्र के डकहरवां गांव का है। हरि प्रकाश यादव ने अधिवक्ता हनुमान सिंह के माध्यम से कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा कि 10 अप्रैल 2023 को बहादुरपुर गांव निवासी अमरदीप सिंह पिता की बीमारी में दो बार में 80 हजार रुपये दिए थे। उस समय मेरी आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। बीमारी के चलते पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन

17 माह बाद अमर दीप सिंह उधार लिए 80 हजार रुपये का दस प्रतिशत ब्याज जोड़कर 4 लाख रुपये मांगने लगा और इसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। 24 अप्रैल को थाने पर व 27 मई 2023 को तहसील दिवस में शिकायत की, वहां अधिकारियों के कहने पर अपनी भैंस को 50 हजार रुपये में बेचकर व तीस हजार रुपये कर्ज लेकर उनको धन देने की बात कही। अमरदीप सिंह ने उन्हें नितेश सिंह के पतेडजोत स्थित फार्म हाउस पर बुलाया, जहां यह रुपये अपनी पत्नी प्रमिला, एक ग्रामीण तुलसीराम व नितेश के सामने दे दिए। इसके बाद उनसे ब्याज माफ करने का निवेदन किया।
विज्ञापन

अमरदीप ने रुपये लेने के बाद मुझे व मेरी पत्नी को अपशब्द कहते हुए ब्याज का 3.20 लाख रुपये दस दिन के भीतर लौटा देने की चेतावनी दी। कहा कि यदि यह धन नहीं दिया तो तुम्हे जान से मार देंगे। न्यायाधीश ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष रुधौली को अमरदीप के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed