{"_id":"68d701eea434a41c98045a27","slug":"couple-who-ran-away-from-home-consumed-poison-girl-dies-boy-in-critical-condition-basti-news-c-207-1-sgkp1006-144771-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घर से भागे प्रेमी युगल ने खाया जहर युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घर से भागे प्रेमी युगल ने खाया जहर युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर
Sun, 28 Sep 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल के जहर खाने वाली जगह का मुआयना करते एसपी अभिनंदन,साथ में सीओ सिटी सत्येंद्र भूष त्
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब 40 घंटे पहले भागे प्रेमी युगल ने महादेवा घाट के पास जहर खा लिया। युवती की कुछ ही देर में मौत हो गई। जहर फैलने से जोर-जोर से चिल्ला रहे युवक की आवाज सुनकर चरवाहे पहुंचे तो झाड़ियों में पड़ा युवती का शव देख दंग रह गए।
कुछ देर में गांव के लोग पहुंचे और युवक को जिला अस्पताल ले गए। हालत नाजुक देख उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के 25 वर्षीय मनजीत का गांव की 24 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध था। दोनों परिवार के लोग इसका विरोध करते थे जबकि ये दोनों अपनी जिद पर अड़े थे। युवती के भाई का आरोप है कि मनजीत बृहस्पतिवार को सुबह शादी का झांसा देकर उसकी बहन को भगा ले गया।
एसपी अभिनंदन ने बताया कि शुक्रवार को दोनों ने महादेवा घाट के पास धान में डालने वाला पेस्टीसाइड खरीदकर उसका सेवन कर लिया। युवती की कुछ ही देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रेमिका की मौत होने से घबराया युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद चरवाहे दौड़कर पहुंचे। सूचना मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों के परिवार के लोग भी पहुंच गए। आनन फानन मनजीत को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे नाजुक स्थिति देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
उधर सूचना पाकर पहुंची पुलिस युवती एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ ले गई। वहां चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित किया। एसपी अभिनंदन, सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी घटना स्थल पर पहुंचे।