{"_id":"5f873faf8ebc3e9be55bb335","slug":"counseling-basti-news-gkp369419773","type":"story","status":"publish","title_hn":"116 महिला अभ्यर्थी काउंसिलिंग को पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
116 महिला अभ्यर्थी काउंसिलिंग को पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
116 महिला अभ्यर्थी काउंसिलिंग को पहुंची
बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार पदों के सापेक्ष प्रथम चरण में 31277 शिक्षक भर्ती के क्रम में पहले दिन बुधवार को 116 महिला अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग में हिस्सा लिया। भर्ती के लिए जिले को 395 सीटें आवंटित हुईं हैं। इसमें बस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर व अंबेडकरनगर के अभ्यर्थियों की संख्या सबसे अधिक रही। काउंसिलिंग के दौरान पांच काउंटरों पर कोरोना से बचाव के संपूर्ण तौर-तरीकों का पालन भी कराया गया।
जीजीआईसी में काउंसिलिंग के लिए पांच काउंटर बनाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर 24 महिला अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। बुधवार को 120 पदों के लिए काउंसिलिंग होनी थी, लेकिन 116 ने ही भाग लिया। सुबह से ही महिला अभ्यर्थी अभिभावकों के साथ काउंसिलिंग के लिए सेंटर पर पहुंच चुकी थीं। एसडीएम सदर आशाराम वर्मा, सीओ सिटी गिरिश कुमार सिंह, डायट प्राचार्य/ एडी बेसिक आंनदकर पांडेय, डीआईओएस डॉ. ब्रजभूषण मौर्या ने काउंसिलिंग सेंटर का निरीक्षण भी किया।
बीएसए जगदीश प्रसाद ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए काउंसिलिंग के पांच काउंटर बनाए गए हैं। प्रत्येक काउंटर पर एक डायट प्रवक्ता, एक बीईओ समेत पांच लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। बृहस्पतिवार को पुरुष वर्ग में 275 पदों के लिए काउंसिलिंग होगी। 16 अक्टूबर को ऑडिटोरियम में प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधियों मौजूदगी में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। कार्यक्रम को सीएम भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित करेंगे।