फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Corruption complaint, blame fell on clerk

Basti News: भ्रष्टाचार की शिकायत, लिपिक पर गिरी गाज

Mon, 15 Jan 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 15 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Corruption complaint, blame fell on clerk
रिश्तव लेकर अल्ट्रासाउंट सेंटर का लाइसेंसे जारी करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच के बीच स्वास्थ्य विभाग के एक लिपिक पर रुपये लेकर फिर से लाइसेंस पास कराने के आरोप से विभाग असहज हो गया है। इस पर सीएमओ ने कार्रवाई करते हुए उसे पद से हटा दिया है। इसकी पुष्टि भी सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने कर दी है।
डीएम अंद्रा वामसी के निर्देश पर अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटरों की जांच चल रही है। जांच में अब तक 16 अल्ट्रासाउंड सेंटर व 12 पैथोलॉजी सेंटर सील किए जा चुके हैं। जांच में तमाम ऐसे सेंटर मिले थे, जहां चिकित्सक अल्ट्रासाउंड नहीं करते पाए गए थे। यही हाल पैथोलॉजी सेंटरों का भी था। यहां अप्रशिक्षित जांच कर रिपोर्ट बताते थे। इन स्थितियाें को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सेंटरों को सील कर नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन

इसके बाद यह निर्देश हुआ कि जिन सेंटरों पर चिकित्सक हैं वह विभाग में उपस्थित होकर अल्ट्रासाउंड के पक्ष में बयान दें। इसके बाद विभाग में इन सेंटरों के लोग लाइसेंस बहाल कराने के लिए भाग दौड़ करने लगे। सेटिंग गेटिंग का खेल शुरू करने का ताना बाना यहीं के एक लिपिक ने बुना। उसने तीन सेंटरों की फाइल भी जमा कर उसका लाइसेंस बहाल कराने की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच सीएमओ के पास लिपिक की किसी ने रुपये लेनदेन की शिकायत कर दी। इस शिकायत को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। इसकी भनक लगते ही सीएमओ ने शुक्रवार की देर रात लिपिक पर कार्रवाई करते हुए उसे पटल से हटा दिया। सीएमओ डॉ. आरएसस दुबे ने कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। इसकी जांच कराई जा रही है। शिकायत के आधार पर लिपिक को हटा दिया गया है। उसके स्थान पर दूसरे लिपिक की तैनाती सोमवार को कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed