{"_id":"61f587e54287b65dc36cbf64","slug":"corona-test-stoped-at-railway-staion-basti-news-gkp425256087","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन से रेलवे स्टेशन व रोडवेज पर कोरोना टेस्ट बंद 16-48-42","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन से रेलवे स्टेशन व रोडवेज पर कोरोना टेस्ट बंद 16-48-42
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात दिन से रेलवे स्टेशन व रोडवेज पर कोरोना टेस्ट बंद
बस्ती। रेलवे स्टेशन व रोडवेज पर पिछले सात दिनों से कोरोना जांच ठप है। इसका कारण आउट सोर्सिंग के लैब टेक्नीशियन मानदेय को लेकर कार्य बहिष्कार है। हालांकि अब स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की नींद टूटी है और मानदेय देने की कसरत शुरू हो गई है।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि आउटसोर्सिंग लैब टेक्नीशियनों को मानदेय डूडा को देना है उनसे बातचीत हो गई है। मामला सुलझा लिया गया है। रविवार से टीम लगाकर टेस्ट शुरू करा दिया जाएगा। बता दें कि 22 जनवरी से आउट सोर्सिंग के लैब टेक्नीशियन पिछले कई माह से मानदेय न मिलने से नाराज होकर कार्य बहिष्कार पर हैं। इसके चलते रेलवे स्टेशन व रोडवेज पर टेस्ट पूरी तरह बंद हो गई। जिससे मुंबई, दिल्ली व अन्य महानगरों से आने वाले यात्रियां की जांच नहीं हो पा रही है। कोरोना के नगरीय नोडल अधिकारी डॉ. रूपेश हालदार ने बताया कि लैब टेक्नीशियन के कार्य बहिष्कार के चलते जांच बाधित थी, लेकिन रविवार से सब सामान्य हो जाएगा।