{"_id":"63a4aab4b7186220851ce9d9","slug":"corona-s-sound-hospital-equipped-with-resources-basti-news-gkp4618301120","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कोरोना की आहट, अस्पताल संसाधनों से लैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कोरोना की आहट, अस्पताल संसाधनों से लैस
Fri, 23 Dec 2022 04:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 04:02 PM IST
सार
जिला महिला अस्पताल में 100 बेड का कोरोना वार्ड पहले से है। इसके अलावा चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 30 से 60 बेड की व्यवस्था है। कोविड-19 हॉस्पिटल और सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट के साथ ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
इंडो नेपाल बार्डर के सोनौली सीमा पर बना कोरोना का कैंप।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की आहट से जिले में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिला अस्पताल में पहले से मौजूद संसाधनों को फिर से सक्रिय किया जा रहा है। सोनौली में भारत-नेपाल सीमा पर कोरोना जांच शिविर तैयार हो गया है। वैसे अभी इसमें स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती नहीं हुई है। बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वालों की जांच की तैयारी शुरू हो गई है।
जानकारी के अनुसार, जिला महिला अस्पताल में 100 बेड का कोरोना वार्ड पहले से है। इसके अलावा चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 30 से 60 बेड की व्यवस्था है। कोविड-19 हॉस्पिटल और सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट के साथ ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं। पूर्वाभ्यास के जरिए संसाधनों की क्षमता की परख की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में कोरोना से जंग की तैयारी की जा चुकी है।
जिले में लगे हैं छह ऑक्सीजन प्लांट
जिला अस्पताल में 550 लीटर प्रति मिनट की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगा है। साथ ही एलटू-जिला महिला अस्पताल में 330 लीटर प्रति मिनट, सीएचसी परतावल में 250 लीटर प्रति मिनट, सीएचसी फरेंदा में 250 लीटर प्रति मिनट, सीएचसी घुघली में 300 लीटर प्रति मिनट, सीएचसी गोपाल में 250 लीटर प्रति मिनट की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है। जिम्मेदारों के अनुसार, जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन के लिए परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
सीएचसी पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट के अलावा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी अस्पतालों में उपलब्ध हैं। महिला अस्पताल में 100 बेड पर 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं। सीएचसी घुघली में 30 बेड में से 20 पर, सीएचसी गोपाला में 50 बेड में से 20 पर, सीएचसी नौतनवां में 40 बेड में से 20 पर, सीएचसी धानी में 60 बेड में से 20 पर, सीएचसी परतावल में 50 बेड में से 20 पर एवं सीएचसी फरेंदा में 30 बेड में से 20 पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं। इनमें सीएचसी परतावल और फरेंदा का जरूरत पड़ने पर कोविड अस्पताल के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।
जिले में 15 लाख लोगों को नहीं लगी है बूस्टर डोज
जिले में करीब 15 लाख लोगों को बूस्टर डोज नहीं लग पाई है। अब तक 22,24,888 लोगों को पहली डोज लगी है, जबकि 20,44,784 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। 5,11,078 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। जिला कोल्ड चेन मैनेजर नागेंद्र पांडेय ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने का प्रयास जारी है।
को-वैक्सिन की 1540 डोज उपलब्ध
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है, लेकिन वर्तमान में जिले में पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध नहीं हैं। स्टोर में को-वैक्सिन की 1540 डोज उपलब्ध है, जो दिसंबर के अंत तक समाप्त हो जाएगी। जिला कोल्ड चेन मैनेजर नागेंद्र पांडेय ने बताया कि टीका जल्दी उपलब्ध हो जाएगा।
नेपाल से आने वालों की होगी जांच
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली पर नेपाल से आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए हेल्प डेस्क तैयार है। एसडीएम नौतनवां दिनेश कुमार मिश्र ने बृहस्पतिवार दोपहर एसएसबी और पुलिस टीम के साथ बैठक कर कोरोना जांच की रणनीति बनाई। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर सोनौली सीमा पर शुक्रवार से डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। नेपाल से आने वाले यात्रियों की जांच होगी। सीमा से सटे भैरहवा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जहां भारत सहित कई देशों के नागरिक आते हैं। ऐसे में सीमा पर जांच बेहद जरूरी है।