फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   corona patient in basti 24

दो मृतकों समेत 24 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

Mon, 03 Aug 2020 06:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
corona patient in basti 24
दो मृतकों समेत 24 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

जिले में 344 एक्टिव मरीज, मृतकों की संख्या पहुंची 31,23 संक्रमितों की रिपोर्ट आई निगेटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दो मृतकों समेत 24 की सोमवार को जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 961 पहुंच गई है। रविवार को 23 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताली से छुट्टी दे दी गई। अब तक 586 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। मृतकों की संख्या 31 पहुंच गई। एक्टिव केस 344 हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
डीएम ने बताया कि जिले में कोरोना की सबसे अधिक जांच कराई जा रही है। इसके चलते संक्रमितों की पहचान कर उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है। डीएम के मुताबिक शहर से लेकर गांव तक अधिक से अधिक जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक 35289 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। 32060 नमूनों की रिपोर्ट मिल चुकी है। 31067 नमने की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। 3229 नमूने के रिपोर्ट का इंतजार है। सोमवार को 887 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले में कुल 185 कंटेंमेंट जोन हैं। 113 सदर क्षेत्र में, 52 हर्रैया, 14 भानपुर और रुधौली में छह-छह कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। शहरी क्षेत्र में सौ मीटर तथा ग्रामीण इलाके में 250 मीटर परिधि को सील करा दिया गया है। यहां आवागमन पर प्रतिबंध है। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाह से परेशान हुए लोग
शासन के निर्देश पर डीएम आशुतोष निरंजन ने रक्षाबंधन व मिठाई की दुकान कंटेंमेंट जोन से बाहर खोलने की अनुमति दी थी। अनुमति के बाद शहर की नामचीन दुकानदार भी मिठाई बेच रहे थे। प्रशासन ने इन दुकानों के मालिकों और कर्मियों की कोरोन जांच कराई। प्रशासन के कुछेक अधिकारी दो दुकानों पर पॉजिटिव केस आने की बात कहकर दुकान सील कर दी। इन स्थितियों को लेकर शहर में आम लोग परेशान हो गए। सभी परिचितों को फोन कर स्थिति की जानकारी लगे। इसके बाद अचानक डीएम ने मामले को संभाला और दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी। डीएम ने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों से रिपोर्ट को लेकर उहापोह के चलते ऐसा हुआ है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव थी। दुकानें खुलवा दी गई हैं। एडीएम रमेश चंद्र ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम को इन दुकानों को सील करने के निर्देश दिए गए थे, मगर अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। एसडीएम सदर आज्ञाराम वर्मा ने बताया कि एडीएम के निर्देश पर दुकान को सील किया गया था, मगर बाद में उसे खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed