{"_id":"61d9c977980146461829a82a","slug":"corona-32-people-found-positive-65-active-cases-basti-news-gkp4229890198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : 32 लोग पॉजिटिव मिले, एक्टिव केस हुए 65","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : 32 लोग पॉजिटिव मिले, एक्टिव केस हुए 65
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना: जिले में 32 लोग पॉजिटिव मिले, एक्टिव केस हुए 65
बस्ती। जिले में हुई कोरोना की जांच में शनिवार को 32 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें मुंबई व दिल्ली से आए प्रवासी के अलावा अन्य लोग शामिल हैं। इस प्रकार जिले में कुल 65 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। जिले के विभिन्न स्थानों पर आरआरटी ने कुल 1023 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है।
इसकी पुष्टि करते हुए सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि लगातार जांच की जा रही है। लोगों को सचेत किया गया है कि वे कोरोना गाइड लाइन का पालन जरूर करें। कहा कि अब जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।
मुंबई दिल्ली व विदेश से आने वाले प्रवासियों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। इसके लिए चौक चौराहों पर टीम जांच कर रही है। शहर के सीमा पर एक टीम जांच कर रही है, जो नमूना एकत्रित कर मौके पर एंटीजन करती है। लक्षण वाले लोगों का नमूना आरटीपीसीआर के लिए भेजा जा रहा है।