फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cooperatives accelerating development at the grassroots level

Basti News: निचले स्तर तक विकास को गति दे रही सहकारिता

Sun, 24 Nov 2024 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Cooperatives accelerating development at the grassroots level
अरबन कोआपरेटिव बैंक की बैठक में उप​स्थित अध्यक्ष व अन्य - विज्ञ​प्ति
- अरबन कोऑपरेटिव बैंक की बैठक में लिए गए कई निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। अरबन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की साधारण सभा की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्य अतिथि के रूप में एआर कोऑपरेटिव आशीष श्रीवास्तव ने दीप जलाकर बैठक का शुभारंभ किया। एआर ने कहा कि निचले स्तर तक विकास को गति देने के लिए सहकारिता काफी महत्वपूर्ण है। बस्ती में अरबन कोऑपरेटिव बैंक की चार शाखाएं इसके उदाहरण हैं।

बैठक में सचिव अशोक कुमार पांडेय ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रगति का विवरण रखा। 31 मार्च 2024 के समाप्त हुए सहकारी वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट, लाभ-हानि व लेखा प्रतिवेदन पर विचार किया गया। बैंक के शुद्ध लाभ पर सदस्यों ने चर्चा की और बेहतर कार्य करने वाले बैंक कर्मियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष जगदीश्वर प्रसाद सिंह ओमजी ने सभी निदेशक, निवेशक, ग्राहक और अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष अंबिका प्रसाद मिश्र, संचालक गौरीशंकर लाल श्रीवास्तव, परमात्मा प्रसाद, आनंद प्रकाश गोयल, आशिक अली, रणजीत सिंह, जीतेन्द्र बहादुर सिंह, हीरालाल मिश्र, विमला सिंह, राम प्रवेश सिंह, सुनीता मोदी, ग्राहक राजेन्द्र मोदी, विजय प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार द्विवेदी, गणेश दत्त पांडेय, प्रहलाद मोदी, रमाकांत शुक्ल ने अहम सुझाव दिए। बैठक का संचालन प्रबंधक अभितेश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed