फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cooperative society's license suspended over irregularities in fertilizer distribution.

Basti News: उर्वरक वितरण में अनियमितता पर सहकारी समिति का लाइसेंस निलंबित

Sun, 20 Sep 2026 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cooperative society's license suspended over irregularities in fertilizer distribution.
बस्ती। उर्वरक वितरण में अनियमितता और अभिलेख अपूर्ण मिलने पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. पीआर मौर्य ने कृषि उत्पादन विपणन सहकारी समिति लिमिटेड, कुदरहा का उर्वरक लाइसेंस निलंबित कर दिया है। समिति से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिली थी कि समिति पर निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक की बिक्री की जा रही है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए अपर जिला कृषि अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी (कृषि), कुदरहा को जांच के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

जांच के दौरान पीओएस मशीन में यूरिया की 92 बोरी, डीएपी की 770 बोरी और एनपीके की 332 बोरी का स्टॉक प्रदर्शित पाया गया। वहीं, समिति का वितरण रजिस्टर अपूर्ण और अप्रमाणित मिला। रजिस्टर में किसानों के आधार नंबर, बिक्री दर, मोबाइल नंबर, भूमि का विवरण और बिक्री की तिथि अंकित नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है उर्वरक
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। वर्तमान में यूरिया 13,743 मीट्रिक टन, डीएपी 8,276 मीट्रिक टन, एनपीके 8,079 मीट्रिक टन और एसएसपी 16,355 मीट्रिक टन उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि उर्वरक की रैक लगातार आ रही हैं। रबी सीजन के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed