फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Coolie and elderly died in road accidents

सड़क हादसों में कुली और बुजुर्ग की मौत

Sat, 09 Jan 2021 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Coolie and elderly died in road accidents
सड़क हादसों में कुली और बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

वाल्टरगंज। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसों में कुली समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना क्षेत्र के बालेगंज चौराहे की है, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं वाल्टरगंज कस्बे में वाहन की चपेट में आने से कुली की जान चली गई।
पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज डीके सरोज ने बताया कि मृतक की पहचान शिवदास निवासी इटोआ थाना वाल्टरगंज के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शिवदास घर से सुबह लगभग साढ़े पांच बजे नित्यक्रिया के लिए निकले थे। जैसे ही वह बालेगंज चौराहे पर पहुंचे, किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार मृतक के बेटे परसुराम, सुनील, राम तेरस व अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी घटना वाल्टरगंज कस्बे में शुक्रवार देर रात हुई। यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार व्यक्ति आ गया। हादसे में बाइक चालक राजन (28) निवासी बरहुआ, थाना वाल्टरगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल काफी देर तक तड़पता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया, लेकिन वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। राजन की पत्नी सीमा बदहवास हो गई। मां जगपति के साथ ही बेटी सोनाली, उमंग सहित परिवार के सभी लोग सदमे में हैं। परिजनों ने बताया कि राजन बस्ती स्टेशन से घर लौट रहे थे। वह कुली थे। थानाध्यक्ष डीके सरोज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कोतवाली पुलिस करवा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed