फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Convicted prisoner released on parole arrested with ganja

पैरोल पर रिहा सजायाफ्ता कैदी गांजा संग गिरफ्तार

Tue, 01 Jun 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Convicted prisoner released on parole arrested with ganja
पैरोल पर रिहा सजायाफ्ता कैदी गांजा संग गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। कोविड-19 की पहली लहर में पैरोल पर रिहा किया गया सिद्धदोष बंदी मंगलवार को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पैरोल की अवधि पूरी होने के बावजूद वह जेल में नहीं लौटा था। फरार विनोद वर्मा को हर्रैया पुलिस ने बेलाड़े मोड़ के पास से पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया।
थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी की जानकारी जेल अधीक्षक संतलाल यादव को दे दी गई है। हर्रैया थाने के बड़हरकला निवासी विनोद वर्मा को लूट के आरोप में न्यायालय से सात साल की सजा हो चुकी है। जिला कारागार में वह अपनी सजा काट रहा था। मगर कोविड-19 का प्रकोप बढ़ने पर कुछ बंदियों के साथ उसे भी पैरोल पर जिला कारागार से छोड़ा गया था। जेल अधीक्षक संतलाल यादव ने बताया कि अवधि पूरी होने के बाद भी वह कारागार नहीं पहुंचा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद से ही हर्रैया पुलिस विनोद की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना प्रभारी विकास यादव और एसएसआई कन्हैया पांडेय की टीम ने उसे बेलाड़े शुक्ल मोड़ से गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। जेल प्रशासन को सूचित करने के साथ ही उसे कोर्ट रवाना कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित विनोद पर हर्रैया में लूट समेत कुल 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed