{"_id":"664d119cc3d0f5d4270740b6","slug":"controversy-over-giving-out-players-started-twisting-bat-stump-basti-news-c-207-1-sgkp1002-117573-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आउट देने पर विवाद, खिलाड़ी भांजने लगे बल्ला-स्टंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आउट देने पर विवाद, खिलाड़ी भांजने लगे बल्ला-स्टंप
Wed, 22 May 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 22 May 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
बैरागल में क्रिकेट मैच के दौरान जमकर बवाल, तीन घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। बैरागल गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में दो टीमों के मध्य जमकर बल्ला व स्टंप चले। तीन लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बैरागल गांव में सोमवार शाम क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बैरागल और शुकुलपुरा के बीच खेला जा रहा था। शुकुलपुरा टीम जीत के करीब थी। इसी बीच बैरागल टीम के खिलाड़ी आउट की मांग को लेकर विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बैरागल टीम के खिलाड़ी स्टंप और बल्ला चलने लगे। इससे अमन यादव , नीतीश यादव निवासी शुकुलपुरा, अमन चौधरी निवासी वेदपुर से घायल हो गए।
दुबौलिया पुलिस ने अमन यादव की तहरीर पर बैरागल निवासी दुजाना, हमजा, आवेश, हत्तू निवासी बैरागल पर केस दर्ज कर तीनों घायल को सीएचसी दुबौलिया भेजवाया, जहां पर अमन यादव की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।