फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Control room activated, police alert

Basti News: नियंत्रण कक्ष सक्रिय, पुलिस अलर्ट, एडीजी ने लिया फीडबैक

Thu, 18 Jan 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 18 Jan 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Control room activated, police alert
- पड़ोसी जिला होने की वजह से अतिरिक्त ऐहतियात बरत रही पुलिस
विज्ञापन

- होटल, ढाबों में हो रही चेकिंग, वाहनों के आवागमन पर रखी जा रही नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। विक्रमजोत के घघौआ चौकी और हर्रैया थाने पर यातायात नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यहां से अयोध्या से गोरखपुर तक की यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। बुधवार को गोरखपुर जोन के एडीजी डॉ. केएस प्रताप ने गूगल मीट के जरिए अधिकारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने होटलों, ढाबों, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग के निर्देश दिए हैं। असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई करने को भी कहा। एडीजी ने पुलिस को अलर्ट मोड में रहने को कहा है।

पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के साथ ही ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित देश के पूर्वोत्तर राज्यों के आने वाले राम भक्त बस्ती से होकर ही अयोध्या में प्रवेश करेंगे। इस वजह से जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। स्थानीय पुलिस और इंटेलीजेंस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने भी क्षेत्र में भ्रमण शुरू कर दिया है। आईजी आरके भारद्वाज ने बताया कि संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। होटलों में ठहरने वाले यात्रियों की सघन चेकिंग कराई जा रही है। सभी होटल संचालकों को हिदायत दी गई है कि किसी को भी बिना परिचय पत्र और पहचान पत्र के ठहरने के लिए कमरा न दें। अगर कोई संदिग्ध लगे तो उसके बारे में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। हर्रैया सर्किल के अयोध्या से सटे होने की वजह से वहां के होटलों और ढाबों पर खास नजर रखी जा रही है। कार्यक्रम नजदीक आने पर कुछ प्रमुख स्थानों पर सिविल कपड़ों में पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed