फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Contractual employees emphasized strengthening the organization.

Basti News: संविदा कर्मचारियों ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

Mon, 21 Sep 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Contractual employees emphasized strengthening the organization.
बस्ती। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को प्रेस क्लब सभागार में मंडल अध्यक्ष डाॅ. वीके वर्मा के संयोजन में हुई। कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा के साथ संगठन की मजबूती और अधिकारों के लिए चरणबद्ध संघर्ष पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

डाॅॅ. वीके वर्मा ने कहा कि एकजुटता से ही कर्मचारियों के अधिकार हासिल होंगे। प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती, संरक्षक डाॅ. नीरज त्रिपाठी और डाॅ. राकेश पांडेय ने भी विचार रखे। जिलाध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार, जिला महामंत्री आनंद गौरव शुक्ल, जिला सचिव राकेश कुमार, उपाध्यक्ष डाॅ. अमित पांडेय की देखरेख में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिला महिला चिकित्सालय में अनीता देवी अध्यक्ष व अजीत प्रजापति महामंत्री, जिला चिकित्सालय में अवधेश मिश्रा अध्यक्ष व प्रीति पांडेय महामंत्री, ओपेक चिकित्सालय कैली में पूजा गोंड अध्यक्ष व प्रीति वर्मा महामंत्री तथा जिला टीबी चिकित्सालय में अखिलेश चतुर्वेदी अध्यक्ष व बृजेश यादव महामंत्री चुने गए।
विज्ञापन

ब्लॉक इकाइयों में भी अध्यक्ष व महामंत्री घोषित किए गए। इनमें परशुरामपुर, विक्रमजोत, हर्रैया, कप्तानगंज, दुबौलिया, मरवटिया, साऊंघाट, गौर, कुदरहा, सल्टौआ, बनकटी, रुधौली, भानपुर और बहादुरपुर के पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed