फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   construction work

Basti News: चमकेगा ऐतिहासिक अमहट पुल, सुधरेंगी नालियां

Sun, 13 Aug 2023 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
construction work
बस्ती। शहर के मेन एंट्री प्वाइंट अमहट पुल को चमकाने व ध्वस्त हो चुकीं नालियों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है, और शासन को भेजने की तैयारी हो रही है। इस पर मंजूरी मिलते ही यह ऐतिहासिक पुल व इसका एप्रोच नए क्लेवर में चमकने लगेगा।
विज्ञापन

शहर से सटकर बहने वाली कुआनों नदी पर अंग्रेजों ने वर्ष 1907 में पुल का निर्माण किया था। भारी ट्रक के गुजरने के कारण वह पुल 16 फरवरी 2017 को नदी में समा गया और मंडल मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लोग फोरलेन के पुल से आवागमन करने को मजबूर होने लगे। नतीजा यह हुआ कि महज कुछ मीटर की जगह राहगीरों को तकरीबन चार किमी अधिक की दूरी तय करनी मजबूरी हो गई। यही नहीं इस पुल के ढहने के कारण जिले के तकरीबन डेढ़ सौ गांवों के नियमित राहगीरों व अमहट घाट पर धार्मिक आयोजन करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं ने जब धरना प्रदर्शन किया तो जिला प्रशासन ने पहल कर नए पुल के निर्माण की करा दिया है।
विज्ञापन

लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण 106 मीटर लंबे पुल व उसका एप्रोच जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुका है, और यहां बनी नालियां ध्वस्त होने लगी हैं। जिला प्रशासन की पहल पर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार ने असिस्टेंट इंजीनियर यूसी विश्वकर्मा व उनकी टीम से सर्वे करवाया और 15.98 लाख का प्रस्ताव तैयार करा लिया है, और शासन को भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इससे इस पुल व एप्रोच को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

मंजूरी मिलते ही शुरू हो जाएगा काम
अमहट पुल, उसका अप्रोच व नालियां दुरुस्त करवाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है, जिसे शासन को भेजा जा रहा है। मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया चालू कर दी जाएगी।
-अवधेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed