फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   construction work

Basti News: सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के लिए 75 गांवों में बनेगा भवन

Mon, 14 Aug 2023 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
construction work
बस्ती। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अनाज एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण कुछ दिनों के बाद सरकारी भवनों से किया जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। प्रथम चरण में 75 गांवों में कोटे की दुकान संचालित किए जाने के लिए सरकारी भवन बनेंगे। प्रत्येक भवन की लागत 8.50 रुपये होगी। इसमें एक कमरा और एक गोदाम का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

अभी तक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान कोटेदार अपने निजी स्थान या किराए के भवन में संचालित करते चले आ रहे हैं। इसकी वजह से मनमाने ढंग से वितरण की शिकायत भी आम बात है। शासन ने इन दुकानों के लिए गांव में ही भवन मुहैया कराने की पहल की है। मनरेगा योजना से इन भवनों का निर्माण सरकारी भूमि पर किया जाएगा, जिससे आम, खास हर उपभोक्ता अपने कोटे का अनाज बेरोकटोक प्राप्त कर सकें। इसी माह के अंत तक प्रस्तावित इन भवनों का शिलान्यास भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-----------------
जमीन तलाशने के लिए बीडीओ को दिए गए निर्देश
डीएम प्रियंका निरंजन ने रविवार को सभी बीडीओ को निर्देशित किया है कि कोटे की दुकान के भवन हेतु पंचायत भवन परिसर में या उसके आसपास ही भूमि चिह्नित करने का प्रयास किया जाए। कहा कि इसी माह के अंत तक एक साथ सभी प्रस्तावित भवनों का शिलान्यास भी किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed