फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Construction of the Kasturba Vidyalaya boundary wall begins; 8.30 crore to be spent.

Basti News: कस्तूरबा विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण शुरू, 8.30 करोड़ होंगे खर्च

Mon, 12 Oct 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Construction of the Kasturba Vidyalaya boundary wall begins; 8.30 crore to be spent.
बस्ती। जिले में संचालित 13 कस्तूरबा विद्यालय में अब छात्राओं की सुरक्षा और पुख्ता होगी। 8 करोड़ 30 लाख 59 हजार रुपये खर्च कर चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। उसके ऊपर कंटीले तार भी लगाए जाएंगे। कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद को सात करोड़ 89 लाख छह हजार रुपये जारी कर दिए गए हैं। अभी कप्तानगंज, हर्रैया, सदर, कुदरहा परशुरामपुर व बनकटी में निर्माण कार्य चल रहा है। अन्य में भी जल्द काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कुल 2050 छात्राएं पढ़ाई कर रही है। छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चहारदीवारी बनवाई जा रही है। बाउंड्रीवॉल निर्माण होने के बाद छात्राओं को एक सुरक्षित, शांत और व्यवस्थित वातावरण मिलेगा, जिससे वे निर्भय होकर अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी। विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर वर्ष 2025-26 में शासन से हरी झंडी मिली। मार्च 2026 में बजट जारी किया गया। इसके बाद आवास विकास परिषद को धनराशि आवंटित कर दी गई। डीसी बालिका अमित सोनी ने बताया कि अभी कुछ ही विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल निर्माण का कार्य चल रहा है। अन्य में भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद रंग पुताई होगी। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से कटीले तार भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

-
कस्तूरबा की छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चहारदीवारी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। समय से गुणवत्तापूर्ण कार्य कराएं जाएंगे। इसके लिए समय-समय पर जांच की जाएगी। -अनूप कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed