{"_id":"676da9323ff85c198807cc67","slug":"congressmen-raised-demand-for-fair-investigation-in-prabhats-death-case-basti-news-c-207-1-bst1001-129443-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रभात की मौत मामले में कांग्रेसियों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रभात की मौत मामले में कांग्रेसियों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
Fri, 27 Dec 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। 18 दिसंबर को लखनऊ में कांग्रेस पार्टी के विधानसभा घेराव के दौरान गोरखपुर के प्रभात पांडेय की मौत के मामले को लेकर कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू की अगुवाई में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित परिवार को पार्टी की तरफ से 10 लाख की अहेतुक सहायता दी गई है। प्रभात की मौत पुलिस की बर्बरता का नतीजा है। पीड़ित परिवार के प्रति कांग्रेस पार्टी की गहरी संवेदना है। पूरी पार्टी उनके साथ पार्टी खड़ी है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
इस मौके पर मो. रफीक खां, अनिल कुमार भारती, रामभवन शुक्ल, कौशल कुमार त्रिपाठी, लालजीत पहलवान, विश्वनाथ चौधरी, गिरजेश पाल आदि मौजूद रहे।