फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Congress staged a sit-in on the collectorate, submitted a memorandum

कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Thu, 18 Nov 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Congress staged a sit-in on the collectorate, submitted a memorandum
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : BASTI
कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती। उप्र फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र निषाद के आहन पर बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष सोमनाथ निषाद के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। बाद में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में गरीबों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के अधिकारों को छीना जा रहा है। उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र के तहत आरक्षण के अधिकार से भी वंचित किया जा रहा है। धरने को सीमा निषाद, अवधेश निषाद आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सोमनाथ निषाद ने कहा कि जनहित के सवालों और मछुआ समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। ज्ञापन में कश्यप निषाद सहित 17 जातियों को अनुसूचित जाति का आरक्षण देने, मछली पालन को कृषि का दर्जा देने, मछुआ समुदाय के बकाए बिजली बिल को माफ करने, मछली पालन के लिए बिजली निशुल्क देने, तालाबों से माफिया के कब्जे से हटाने, पट्टों के पिछले लगान को माफ करने, मछुआ समुदाय को जल पुलिस, गोताखोर एवं स्टीमर ड्राइवर की भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देने आदि की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ई. राजबहादुर निषाद, विनोद निषाद, सतिराम निषाद, धीरेन्द्र कुमार निषाद, सचिन शुक्ल, सुधीर यादव, आदर्श पाठक, शुभम गौड़, विनोद निषाद, संदीप निषाद, प्रेमचन्द्र निषाद, गोरखनाथ, लक्ष्मी निषाद, सरोज निषाद, विमला निषाद, सुमित्रा निषाद, कुशलावती निषाद, विमला, राधिका, राम सूरत, श्याम साहनी, दीपक निषाद, विकास प्रजापति, जगदीश प्रसाद, निषाद, राम प्रसाद निषाद, रामहित प्रजापति, शनि निषाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed