फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Congress is fighting against injustice and oppression: Ram Bhavan

अन्याय, अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस कर रही संघर्ष : राम भवन

Wed, 11 Jun 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 11 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Congress is fighting against injustice and oppression: Ram Bhavan
बस्ती। कांग्रेस नेता रामभवन शुक्ल को पार्टी नेतृत्व ने उप्र किसान कांग्रेस पूर्वी जोन का अध्यक्ष बनाया है। इस दौरान उन्हें माला पहनाकर बधाई दी गई। उन्होंने कहा पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। रामभवन ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। पीड़ितों को न्याय दिलाने में पक्षपात किया जा रहा है। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है। जनता का विश्वास भाजपा सरकार से उठ चुका है। कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाकर उन्हें सरकार की नाकामियों से अवगत कराएगी। रामभवन शुक्ल 1980 से ही कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। वह 20 वर्षों तक किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, किसान कांग्रेस के नेशनल कोआर्डिनेटर एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी भी रह चुके हैं। स्वागत करने वालों में पार्टी जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, रामजियावन, अनूप पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप नारायण पांडेय, ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed