फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Congress delegation met Lakshman's family members.

Basti News: लक्ष्मण के परिजनों से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

Mon, 06 Jul 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Congress delegation met Lakshman's family members.
लक्ष्मण निषाद के परिजनों से मिला कांग्रेस का प्रतिनि​धि मंडल-स्रोत पार्टी
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के मेहनौना गांव में भूमि विवाद के चलते हुई लक्ष्मण निषाद की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने और समय पर उचित कदम न उठाने के आरोप में चौकी प्रभारी रखौना व आरक्षी अमरजीत यादव को निलंबित कर दिया गया था। रविवार को कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मृतक लक्ष्मण निषाद के घर पहुंचा। परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के फरेंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, देवेन्द्र निषाद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बृजेश आर्य आदि ने पीडित परिवार से मिलकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया। विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
विज्ञापन

इस दौरान अनिल भारती, कौशल त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र पांडेय, लबोनी सिंह, डाॅ आलोक वर्मा, राजबहादुर निषाद, डाॅ शीला शर्मा, डाॅ. वाहिद अली सिद्दीकी, मोहम्मद रफीक खान, कर्नल एके सिंह, अलीम अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed