फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   congress,booth

बूथ प्रबंधन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशिक्षित

Sun, 29 Aug 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
congress,booth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यशाला में रविवार को बूथ प्रबंधन से लेकर चुनाव रणनीति की जानकारी दी गई। स्टेशन रोड के निकट स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यशाला में कांग्रेस के इतिहास, आजादी के आंदोलन में भूमिका आदि विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
प्रभारी राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने संगठन, बूथ प्रबंधन एवं विनोद वर्मा ने कांग्रेस के इतिहास, विनय शील ने आरएसएस और बीजेपी का सच एवं आयुष पांडेय ने ‘किसने बिगाड़ा उत्तर प्रदेश’ और जयवर्धन विला ने सोशल मीडिया में कांग्रेस की भूमिका विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रभारी राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि बूथ की मजबूती के बिना जीत संभव नहीं है। जनता से सीधा संवाद बनाकर उनकी समस्याओं के हल के लिये संघर्ष करना होगा। उन्होंने एक बूथ पर 25 लोगों को जोड़ने पर जोर दिया। जयवर्धन विला ने सोशल मीडिया में कांग्रेस की भूमिका विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस पदाधिकारी तर्कों के आधार पर मजबूती से अपना पक्ष रखे। यह सच है कि देश की तरक्की में सबसे बड़ा योगदान कांग्रेस का ही है। इतिहास इसका साक्षी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय गीत, महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि, दीप जलाकर किया गया। जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने प्रशिक्षकों का जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वागत किया। कार्यशाला में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, नगर अध्यक्ष एवं अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed