फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   congrees is responsible for farmers problem- niranjan jyoti

किसानों की दुर्दशा की जिम्मदार है कांग्रेस: साध्वी

Sun, 19 Nov 2017 10:38 PM IST
basti
basti Updated Sun, 19 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
congrees is responsible for farmers problem- niranjan jyoti
चुनाव - फोटो : amar ujala
बभनान/बस्ती। 
विज्ञापन

किसानों की दुर्दशा के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ही जिम्मेदार है। अब उसे तुष्टिकरण की राजनीति बंद कर देनी चाहिए। निकाय चुनाव में सपा, बसपा और कांग्रेस की तिकड़ी नहीं चलने वाली। भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। यह कहना है केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का। रविवार को केंद्रीय मंत्री बभनान कस्बे में चुनावी सभा कर रहीं थीं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता जान गई है कि केंद्र और प्रदेश की सरकार विकास को गति देने में लगी है। विपक्षी दलों में घबराहट है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इसीलिए नगर निकाय चुनाव में जनसभाएं नहीं कर पा रहे हैं। उन्होेंने भाजपा प्रत्याशी प्रबल मालानी को जिताने की अपील की। कहा कि जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर बभनान को तहसील का दर्जा दिलाने का कार्य करूंगी। कप्तानगंज विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल, इटावा विधायक सतीश द्विवेदी, प्रभारी अशोक सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख त्रयंबक नाथ पाठक, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष वरुण पांडे, दीपचंद शुक्ल, राधेश्याम कमलापुरी, शैल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व सरकारों ने सैफई और पत्थरों पर बहाया धन
निवर्तमान पालिका अध्यक्ष अशोक गुप्ता के आवास पर पहुंचीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने पत्रकारों के साथ चर्चा में कहा कि पूर्व की सरकारों ने जनता का पैसा या तो पत्थरों पर खर्च किया या सैफई में। लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से योजनाएं गरीब तबके तक पहुंच रही हैं। कहा कि नगर निकाय चुनाव में पार्टी ने विकास को ही मुख्य मुद्दा बनाया है। कहा कि वह इसी मुद्दे पर बस्ती के हर्रैया, बभनान तथा संतकबीरनगर और गोरखपुर में भी पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रही हैं। राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि बाबर बाहर से आया था। राम अयोध्या में पैदा हुए। अवशेषों में भी मंदिर के सबूत मिले। सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है। बातचीत का रास्ता भी अख्तियार किया गया है। इस मामले में कोर्ट का जो भी निर्णय होगा वह सर्वमान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed