{"_id":"67ae40c6f4a2ed2407094556","slug":"conduct-board-exams-safely-strict-action-will-be-taken-in-case-of-irregularities-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131969-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सकुशल कराएं बोर्ड परीक्षा, गड़बड़ी पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सकुशल कराएं बोर्ड परीक्षा, गड़बड़ी पर होगी कड़ी कार्रवाई
Fri, 14 Feb 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के तैयारी की समीक्षा बैठक में बोले डीएम
मोबाइल की अनुमति नहीं, पेपर और काॅपियों के प्रति रहें सतर्क
संवाद न्यज एजेंसी
बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में राजकीय गर्ल्स इंटर काॅलेज में बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड के तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने बोर्ड परीक्षा नकल विहीन सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। कहा कि परीक्षा में किसी प्रकार की दिक्कत आने पर तुरंत डीआईओएस को अवगत कराएं। कहीं भी गड़बड़ी पाए जाने पर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में बताया कि गया परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन के प्रयोग की अनुमति नहीं है। मोबाइल फोन केवल प्रधानाध्यपक कक्ष तक सीमित रहेगा। मोबाइल लेकर परिसर या परीक्षा कक्ष में पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल परिसर के बाहर जमा करें। केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड परीक्षा से संबंधित 60 बिंदुओं की गाइडलाइन भेजी गई है। इसका सभी को पालन करना है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रों का एक बार भ्रमण कर जायजा ले लें।
डीआईओएस जगदीश कुमार शुक्ल ने कहा कि पेपर रखने के प्रति पूरी सतर्कता बरती जाएं। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों को बैठाते समय मिक्सिंग का ख्याल रखें। हर कक्ष में दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाए। जिस विषय की परीक्षा हो, उस विषय विशेषज्ञ की उस परीक्षा में ड्यूटी न लगाई जाए। हर कक्ष में दो स्कूलों के बच्चे रहें। परीक्षार्थियों को काॅपियां क्रम से वितरित किया जाए और क्रम से ही वापस ली जाए। क्रम टूटने से कॉपी जांचने वाले शिक्षक को दिक्कत झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
बैठक में बोर्ड परीक्षा के केंद्र व्यवस्थापक, प्रधानाचार्य, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।