फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Composite school will become model

Basti News: कंपोजिट विद्यालय बनेगा मॉडल

Sat, 14 Oct 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 14 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Composite school will become model
- मुख्यमंत्री अभ्यूदय कंपोजिट स्कूल में शामिल करने की शुरू हुई तैयारी
विज्ञापन

- स्मार्ट क्लास,रोबोटिक्स, मशीनिंग सेंटर के साथ बनेगा मॉड्यूलर लैब
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के परिषदीय कंपोजिट विद्यालय डारीडीहा को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा। इस विद्यालय को मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट स्कूल में तब्दील करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग स्कूल का मानक पूरा करने में जुट गया है।
मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश के 57 जिलों में जल्द एक-एक मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजिट स्कूल खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें पी-प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई कराई जाएगी। शासन की ओर से निर्देश दिया गया है कि इसमें ऐसे विद्यालयों का चयन किया जाए जिसके पास पांच दस एकड़ तक जमीन उपलब्ध हो। यहां स्मार्ट क्लास के अलावा रोबोटिक्स, मशीनिंग सेंटर के साथ मॉड्यूलर लैब आदि की सुविधा होगी। प्री नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक प्रत्येक कक्षा में तीन-तीन सेक्शन होंगे। विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य, शिक्षक संवर्ग व कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन भी बनाए जाएंगें। यहां स्मार्ट क्लास की व्यवस्था होगी। रोबोटिक्स व मशीन लर्निंग सेंटर के साथ कक्षा एक से कक्षा आठ तक कंपोजिट विज्ञान व गणित लैब बनाई जाएगी। कक्षा नौ से इंटरमीडिएट तक रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान की माॅड्यूलर लैब के साथ कंप्यूटर लैब व लैंग्वेज लैब भी बनाई जाएगी। सभी कक्षाओं के लिए अलग-अलग पुस्तकालय, खेल का विशाल मैदान और ओपन जिम के अलावा मल्टीपल एक्टिविटी हाल, सोलर पैनल, वर्षा जल संचयन इकाई की स्थापना, वाटर प्लांट, मिड डे मील किचन, डायनिंग हाल, वाशिंग एरिया, हैंडवाशिंग यूनिट और सीसीटीवी कैमरे से आनलाइन निगरानी की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन

मिड डे मील शेड, बाल वाटिका, पोषण वाटिका, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, बाल सुलभ फर्नीचर, माॅड्यूलर डेस्क व बेंच, वाई-फाई की सुविधा और सीसीटीवी कैमरे की भी व्यवस्था बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि शासन की ओर से मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय बनाने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए विद्यालय का चयन किया गया है। जल्द ही मानक पूरा करके शासन को सूची भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed