फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Composite school will be built on five acres in Usa Bazaar of Siddharthnagar.

Basti News: सिद्धार्थनगर के उसका बाजार में पांच एकड़ में बनेगा कंपोजिट स्कूल

Tue, 04 Feb 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 04 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Composite school will be built on five acres in Usa Bazaar of Siddharthnagar.
25 करोड़ की लागत से बनेगा मुख्यमंत्री कंपोजिट स्कूल, 1500 विद्यार्थी ले सकेंगे प्रवेश
विज्ञापन

कक्षा एक से 12वीं तक एक ही छत के नीचे मिलेगी हाईटेक शिक्षा की सुविधा
शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी भवन खंड तैयार कर रहा डीपीआर, जल्द शुरू होगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोक निर्माण विभाग का बस्ती भवन खंड सिद्धार्थनगर के उसका बाजार स्थित माध्यमिक विद्यालय के पांच एकड़ जमीन में कंपोजिट स्कूल का निर्माण करवाएगा। इसके लिए इंजीनियरों की टीम डीपीआर तैयार करने में लग गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द इस हाईटेक स्कूल का निर्माण शुरू हो जाएगा।
शासन ने प्रदेश के 44 जिलों में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत बस्ती मंडल के सिद्धार्थनगर का भी चयन किया गया है। इस स्कूल पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जहां कक्षा एक से 12वीं तक स्मार्ट क्लास, लैंग्वेज लेन व स्किल सेंटर संचालित होगा। इसके लिए प्राथमिक विद्यालय उसका बाजार का चयन किया गया है। जहां मानक के अनुसार साढ़े पांच एकड़ जमीन उपलब्ध है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी भवन खंड के सहायक अभियंता राकेश सिंह और अवर अभियंता आरपी चौधरी के अनुसार, इस स्कूल में प्री-प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई एक ही छत के नीचे मिलेगी। स्मार्ट क्लास, स्किल हब सेंटर, कंप्यूटर, लैंग्वेज लैब, बहुउद्देश्यीय हाॅल व प्रधानाचार्य और स्टाफ के लिए आवास बनाए जाएंगे। य
विज्ञापन
विज्ञापन

एक से कक्षा आठ तक कंपोजिट विज्ञान-गणित प्रयोगशाला, नौ से कक्षा 12 तक रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान के लिए मॉड्यूलर लैब, आरओ वाटर प्लांट, मिड-डे-मील किचन, डायनिंग हाॅल और सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। शिक्षा विभाग इन मॉडल स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध कराएगा। बताया कि यहां तीन मंजिला दिव्यांग सुलभ भवन भी बनाया जाएगा।
..
इन जिलों में बनेगा कंपोजिट स्कूल

प्रदेश के रामपुर, हाथरस, भदोही, बदायूं व बहराइच में कारपोरेट सामाजिक उत्तरादायित्व (सीएसआर) के माध्यम से ओएनजीसी निर्माण करवाएगा। बाकी जिलों में राज्य सरकार निर्माण कराएगी, जिसमें मैनपुरी, फर्रुखाबाद, श्रावस्ती, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, आंबेडकरनगर, औरैया, बलिया, हमीरपुर, कानपुर देहात, सुलतानपुर, चित्रकूट, अमेठी, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, इटावा, हापुड़, हरदोई, कुशीनगर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, जालौन, ललितपुर, एटा, फतेहपुर, सोनभद्र, महोबा व सिद्धार्थनगर जिले शामिल हैं। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों में 42 आधुनिक कक्षा-कक्ष होंगे। यहां 1,500 विद्यार्थियों के पढ़ने की क्षमता होगी। 350 विद्यार्थियों की क्षमता वाला बहुउद्देश्यीय हाॅल होगा।

..
कोट

डीपीआर के लिए सहायक अभियंता राकेश सिंह व अवर अभियंता आरपी सिंह के अलावा जूनियर इंजीनियर नागेंद्र पासवान, चंद्रजीत, राघव प्रसाद व मोहम्मद असलम की टीम लगाई गई है। जल्द ही डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दिया जाएगा।

- इं. अखिलेश सिंह, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी भवन खंड, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed