फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Complaint of less money being withdrawn from ATM

Basti News: एटीएम से कम रकम निकलने की शिकायत

Sat, 05 Jul 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 05 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Complaint of less money being withdrawn from ATM
छावनी। क्षेत्र के अमोढ़ा बाजार में लगे एटीएम से विड्राल के लिए भरी गई रकम से काफी कम निकलने से उपभोक्ता परेशान हैं। जबकि खाते से पूरा रकम विड्राल होनें का मोबाइल पर मैसेज आया। उपभोक्ता ने इसकी शिकायत बैंक में की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, अमोढ़ा के मोबीना अहमद बृहस्पतिवार को अमोढ़ा बाजार में निजी कंपनी के एटीएम से रुपये निकालने गए। दस हजार रुपये के लिए एटीएम मशीन में प्रक्रिया पूरी की, लेकिन मशीन से मात्र 2800 रुपये ही निकले। मोबाइल पर दस हजार विड्राल का मैसेज आया। मैसेज पढ़ते ही वह परेशान हो गए। इसकी शिकायत बैंक शाखा में की। इसी तरह एक अन्य उपभोक्ता का पांच हजार की जगह 1800 रुपये निकले। एटीएम संचालक से बात करने पर बताया कि शिकायत मिली है। समाधान के लिए कंपनी में बात की जाएगी। ऐसा पहली बार हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed