{"_id":"67ec38623b04a6bee2095263","slug":"communicable-disease-control-campaign-started-awareness-rally-taken-out-basti-news-c-207-1-bst1001-134360-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, निकाली जागरूकता रैली
Wed, 02 Apr 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। विशेष संचारी रोग नियंत्रण/ दस्तक अभियान माह का मंगलवार को अटल प्रेक्षागृह में शुभारंभ हुआ। डीएम रवीश गुप्ता और सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने फीता काटकर अभियान का उद्घाटन किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली रवाना की।
डीएम ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए जनजागरूकता बहुत जरूरी है। रैली के माध्यम से आम जनमानस को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा। जिले भर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 30 अप्रैल तक तथा दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक संचालित किया जाना है। डीएम ने उपस्थित लोगों को बुखार के समुचित इलाज की शपथ भी दिलाई।
कहा कि दिमागी बुखार जानलेवा हो सकता हैं। इससे शारीरिक और मानसिक विकलांगता आती है। इसलिए बुखार होने पर मरीज को लेकर तत्काल नजदीक के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। तत्काल इलाज शुरू होने पर दिमागी बुखार पर नियंत्रण किया जा सकता है। संवाद