फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Commissioner gave instructions to stop the sale of Chinese garlic

Basti News: चाइनीज लहसुन की बिक्री रोकने के लिए कमिश्नर ने दिए निर्देश

Fri, 20 Sep 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 20 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Commissioner gave instructions to stop the sale of Chinese garlic
कर वसूली कमी पाए जाने पर खफा हुए कमिश्नर, प्रवर्तन कार्य में तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व वसूली एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को आयुक्त सभागार में हुई। इसमें खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए छापे में जो जुर्माना लगाया गया है, उसे समय से जमा कराएं। उन्होंने कहा कि बाजार में चाइनीज लहसुन की बिक्री न होने पाए। समीक्षा में पाया कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम है।
इस नाराजगी जताते हुए समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश िए कि प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई करते हुए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित कराएं। विद्युत देय वसूली की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि आरसी का मिलान अवश्य किया जाए। इसे पोर्टल पर समय से अपडेट करें। माहवार कार्ययोजना तैयार कर राजस्व वसूली करने की नसीहत दी, ताकि वर्ष के अंत में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली हो सके। उन्होंने राज्यकर, स्टांप व रजिस्ट्रेशन, आबकारी, संभागीय परिवहन, मंडी, खाद्य सुरक्षा विभाग आदि अन्य विभागों की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें। मंडल के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पर प्राप्त प्रकरण डिफाल्टर श्रेणी में न जाने पाए। वरासत व पैमाइश की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें। बैठक का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैैठक में डीएम रवीश गुप्ता, संतकबीरनगर के महेंद्र सिंह तंवर, सिद्धार्थनगर के डाॅ. राजा गणपति आर, एडीएम प्रतिपाल चौहान, सिद्धार्थनगर के उमाशंकर, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर प्रभाकर सरोज, उपायुक्त आबकारी आरके शर्मा, संभागीय परिवहन अधिकारी रविकांत शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed