फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   commisner

शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें

Wed, 25 Aug 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
commisner
शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें
विज्ञापन

- नवागत आयुक्त गोविंद राजू एनएस ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अफसरों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नवागत आयुक्त गोविंद राजू एनएस ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही अधिकारियों को जन समस्याओं को गंभीरता से लेने की हिदायत दी। कहा, संपूर्ण समाधान, थाना दिवस और आईजीआरएस में आने वाली शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। अपने दफ्तरों में बैठ कर जनता दर्शन में भी लोगों की समस्याओं को सुनें।
बस्ती के आयुक्त रहे अनिल कुमार सागर के एक साल के स्टडी लीव पर चले जाने के बाद शासन ने वर्ष 2005 बैच के आईएएस अधिकारी गोविंद राजू एनएस को मंडलायुक्त के रूप में तैनाती दी है। बुधवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण, निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरा कराने को अपनी प्राथमिकता बताई। कहा, सभी अधिकारी समयबद्ध, गुणवत्ता एवं सक्रियता से शासकीय कार्यों को करें। समय से कार्यालय में बैठें तथा लोगों की समस्याओं सुनें। केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाएं। आयुक्त ने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से भ्रमण कर फील्ड में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का सत्यापन भी करें।
विज्ञापन

बैठक में अपर आयुक्त बृजकिशोर, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीआरओ नीता यादव, एसपी आशीष श्रीवास्तव, एडीएम अभय मिश्र, एसडीएम सदर पवन जायसवाल, एसडीएम हर्रैया सुखवीर सिंह, प्रभारी संयुक्त विकास आयुक्त व उप निदेशक अर्थ एवं संख्याधिकारी एनएन राय, प्रशासनिक अधिकारी सुमन श्रीवास्तव अन्य मौजूद रहे। सर्किट हाउस पहुंचने पर मंडलायुक्त को गार्ड आफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग निदेशालय कानपुर में थे तैनात
बस्ती मंडल का आयुक्त बनाए जाने से पहले गोविंद राजू एनएस उद्योग निदेशालय कानपुर में आयुक्त पद पर तैनात थे। वह इसके पूर्व पूर्वांचल विद्युत वितरण खंड के प्रबंध निदेशक भी रह चुके हैं। शासन में विभिन्न पदों पर तैनात रहने के साथ ही वह कन्नौज, बहराइच, सुल्तानपुर, मिर्जापुर तथा बलिया जनपद के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed