फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cold increased

बस्ती में देहरादून जैसी सर्दी, पारा छह डिग्री से नीचे

Sun, 16 Jan 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
cold increased
विक्रमजोत क्षेत्र में कोहरे की वजह दृश्यता काफी कम रही। संवाद - फोटो : BASTI
- सीजन के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा पारा, सर्दी अभी और बढ़ेगी
विज्ञापन

- पश्चिमोत्तर हवाओं के कारण बढ़ी इतनी ज्यादा ठंड
- न्यूनतम तापमान में पूरे हफ्ते बढोत्तरी के आसार कम - 22-23 जनवरी के बीच बूंदाबांदी के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सर्दी का सितम रविवार को काफी बढ़ गया। रात तो दूर दिन में भी देहरादून जैसी ठिठुरन महसूस होती रही। अधिकतम तापमान गिरकर 17 डिग्री पर आ पहुंचा। जबकि न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह के वक्त घना कोहरा छाए रहने के कारण सड़क यातायात पर असर पड़ा। गाड़ियां रेंगती नजर आईं।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सर्दी के इस सीजन में अधिकतम तापमान इतना नीचे कभी नहीं गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 72 घंटे के दौरान हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मगर न्यूनतम तापमान एक डिग्री और नीचे जा सकता है। अगर तत्काल बदली हवाओं के कारण कोई नया सिस्टम नहीं तैयार हुआ तो 22-23 जनवरी के बीच बूंदाबांदी के आसार हैं। जिले में देहरादून की तरह सर्दी पड़ रही है।
विज्ञापन

रविवार को बाहर हो या अंदर, हर कोई ठंड से कांपता नजर आया। सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले लोग भी जेेब से हाथ बाहर निकालने से गुरेज कर रहे थे। रविवार होने के बावजूद गांधीनगर, पुरानी बस्ती, मंगल बाजार आदि व्यवसायिक एरिया में कम भीड़भाड़ देखी गई। कड़ाके की सर्दी में पैदल राहगीर व दुपहिया वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई। बाइक चलाते समय गलन के कारण हाथ सुन्न पड़ गए। नेहरू तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थलों पर गरीब व बेसहारा लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। मौसम विज्ञानी डॉक्टर अमरनाथ मिश्र के अनुसार पांच किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण गलन महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बीते हफ्ते का तापमान
10 जनवरी- अधिकतम 21 न्यूनतम 11
11 जनवरी- अधिकतम 20 न्यूनतम 12
12 जनवरी- अधिकतम 21 न्यूनतम 10
13 जनवरी- अधिकतम 21 न्यूनतम 09
14 जनवरी- अधिकतम 20 न्यूनतम 08
15 जनवरी- अधिकतम 19 न्यूनतम 07
16 जनवरी- अधिकतम 18 न्यूनतम 06
--------
पूर्वानुमान----
17 जनवरी- अधिकतम 19 न्यूनतम 06
18 जनवरी- अधिकतम 20 न्यूनतम 07
19 जनवरी- अधिकतम 20 न्यूनतम 08
20 जनवरी- अधिकतम 19 न्यूनतम 08
21 जनवरी- अधिकतम 20 न्यूनतम 09
22 जनवरी- अधिकतम 21 न्यूनतम 08
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed