{"_id":"61d1ea557d214048227a2488","slug":"cold-day-by-day-para-dawn-basti-news-gkp4222353199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी ठंड, आसमान ने ओढ़ी कोहरे की चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी ठंड, आसमान ने ओढ़ी कोहरे की चादर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ी ठिठुरन, आसमान ने ओढ़ी कोहरे की चादर
बस्ती। ठंड का असर बढ़ने के साथ ही आसमान ने रविवार को कोहरे की चादर ओढ़ ली। इससे अचानक ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य तापमान (23) से नौ डिग्री नीचे है। दिन में लगभग डेढ़ बजे हल्की सी धूप निकली थी, लेकिन करीब एक घंटे बाद ही गायब हो गई। दिन भर लोग ठिठुरते रहे।
रविवार सुबह कोहरे में लिपटी हुई निकली। शाम तक कोहरे का प्रभाव बना रहा। आसमान में बदली छाई रही। शाम अचानक तेज ठंडी हवाएं चलने लगीं जिससे ठंड और बढ़ गई। शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए। रविवार की रात दस बजे के बाद ही भयंकर कोहरा पड़ना शुरू हुआ। इसके चलते सड़क पर गाड़ियां रेंगने लगीं। वहीं, दोपहर डेढ़ बजे के बाद हल्की धूप निकली लेकिन ठंड का असर पहले जैसा ही रहा। ठंड बढ़ाने में वातावरण में मौजूद नमी का भी भरपूर योगदान रहा। दोपहर में भी लोग घरों से गरम कपड़े पहन कर और मफलर, टोपी लगाकर निकले।
सेहत का रखें ध्यान
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी ने कहा कि इस मौसम में छोटे बच्चे बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। यह मौसम इनके लिए संवेदनशील होता है। इस मौसम में अस्थमा, हार्ट के मरीजों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। यह मौसम इनके लिए बेहद संवेदनशील होता है। ऐसे में ठंड से इनका बचाव करना बेहद जरूरी है। इस मौसम में सुबह-शाम सैर करने से परहेज करें। धूप खिलने के बाद बाहर निकले।