फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cold at night, relief from the sun during the day

Basti News: रात में ठंड,दिन में धूप से मिली राहत

Tue, 20 Jan 2026 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Cold at night, relief from the sun during the day
बस्ती। कड़ाके की पड़ रही ठंड के बाद इधर कई दिनों से निकल रही धूप के बाद लोगों की दिनचर्या में बदलाव आया है। साथ ही गलन व ठंड से भी लोगों को राहत मिली। सोमवार को लोग घरोंं से बाहर निकलकर धूप का आनंद लेते दिखे। वहीं कुछ लोग छतों पर बैठ कर धूप सेंकते नजर आएं। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्यियस रहा।
विज्ञापन

धूप निकलने से पूरा दिन खुशनुमा रहा। महिलाएं कपड़े साफ करने व सुखाने में जुटी रही। सुबह कोहरा था। आठ बजे के बाद धूप निकली। उसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ हो गया। 10 बजे के बाद धूप चटक हुई। ठंड व गलन से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं सूरज के ढलने के बाद शाम होने पर ठंडी हवाएं लोगों को गलन का अहसास करा रही थीं।
विज्ञापन

सात बजे के बाद गलन व ठंड बढ़ गई। सड़कों पर भी आवागमन कम हो गया। कोहरा भी पड़ने लगा। यात्रा के दौरान लोग ठिठुरते दिखें। थोड़ी दूर यात्रा करने के बाद उनके हाथ सुन्न हो जा रहे थे। अलाव जलता देख वह ठहर जा रहे थे। हाथ सेंकने के बाद ही आगे बढ़ते थे। शहर से लेकर गांव तक के चौराहों व तिराहों पर आठ बजे के बाद सन्नाटा पसरने लगा था। कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया के मौसम विज्ञानी के अनुसार, अभी मौसम में उतार-चढ़ा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed