फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cold and hot weather is worsening health, cough is not getting cured soon

Basti News: सर्द-गर्म मौसम से बिगड़ रही सेहत, जल्द ठीक नहीं हो रही खांसी

Thu, 26 Feb 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Cold and hot weather is worsening health, cough is not getting cured soon
जिला अस्पताल में मरीज का इलाज करते डॉ. वीके वर्मा। संवाद - फोटो : samvad
बस्ती। सर्द-गर्म मौसम लोगों की सेहत बिगाड़ दे रहा है। जिला अस्पताल में इन दिनों वायरल, सर्दी-खांसी, बुखार और निमोनिया के मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। जिसे एक बार सर्दी-खांसी पकड़ ले रही है, उसे कम से कम एक सप्ताह झेलना पड़ रहा है। इसके बाद ही राहत मिल पा रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है। सुबह-शाम गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना न भूलें। यदि इससे चूके तो बीमार पड़ने से कोई बचा नहीं सकता है। सबसे अधिक बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में इन दिनों 20 से अधिक बच्चे भर्ती हैं। इनमें उल्टी-दस्त, बुखार और गंभीर निमोनिया के लक्षण पाए गए हैं। कई बच्चों को सांस लेने में दिक्कत और सीने में जकड़न की शिकायत है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके सिंह का कहना है कि बच्चों में सांस की शिकायत आ रही है। बुधवार को ओपीडी में आठ सौ से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें अधिकतर खांसी, जुकाम, बुखार और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित रहे। मरीज सुमन ने बताया कि उन्हें तीन दिन से खांसी और बुखार है। रेखा ने कहा कि बच्ची को बुखार है। सांस में भी तकलीफ है। डॉक्टरों का कहना है कि सुबह-शाम की ठंड से सांस लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष फिजिशियन डॉ. वीके वर्मा ने बताया कि मौसमी बीमारी के अधिक मरीज आ रहे हैं। इन्हें दवा के साथ ही सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। सर्दी-जुकाम ठीक होने में एक सप्ताह का समय लग जा रहा है।



कोट
जिला अस्पताल में वायरल संक्रमण वाले मरीज आ रहे हैं। फिजिशियन और बाल रोग विभाग की ओपीडी में बैठे चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मरीजों का समय से जांच कर दवाएं दें।

- डॉ. खालिद रिजवान अहमद, एसआईसी, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed