फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cold and hot weather is worsening health, cough is not getting cured soon

Basti News: सर्द-गर्म मौसम से बिगड़ रही सेहत, जल्द ठीक नहीं हो रहा खांसी

Tue, 24 Feb 2026 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Cold and hot weather is worsening health, cough is not getting cured soon
जिला अस्पताल में उपचार कराने आए मरीज लाइन में खड़े होकर बनवा रहे पर्चा संवाद
बस्ती। मौसम में बदलाव हो रहा है जिसके कारण इन दिनों लोग खांसी के शिकार हो रहे हैं। चिंता की बात यह है कि यह खांसी लंबी चल रही है। इसकी चपेट में न केवल बच्चे आ रहे हैं बल्कि बुजुर्गों भी इससे परेशान हैं। ऐसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ लगी रही। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक पर्चा काउंटर पर लंबी कतार लगी रही। इससे मरीजों को पर्चा बनवाने और डॉक्टरों से परामर्श लेकर जांच कराने तक परेशान होना पड़ा। बताया गया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच में पता चला है कि वायरल संक्रमण के साथ खांसी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खांसी 10 से 15 दिनों में ठीक हो रही है। यही नहीं स्थिति यह है कि खांसी को नियंत्रित करने के लिए डॉक्टर एंटी एलर्जिक दवा, नेबुलाइजर का इस्तेमाल करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को अस्पताल जैसे ही खुला, मरीजों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। कतार इतनी लंबी हो गई कि कई मरीज थककर फर्श पर ही बैठ गए। मौसम सर्दी से गर्मी की ओर जा रहा है। तापमान कम होता है तो लोगों को ठंड लगते लगती है। तापमान बढ़ जाता है तो गर्मी लगने लगती है। अस्पताल के फिजिशयन डॉ. अखिलेश मद्देशिया ने कहा कि हर साल इस मौसम में ऐसा होता है, इसलिए ध्यान रखने की जरूरत है। खासकर बुजुर्ग, जो पहले से बीमार हैं, उन्हें बदलते मौसम के साथ खांसी जुकाम ज्यादा परेशान करता है। उन्हें दवा लेनी चाहिए ताकि वायरल संक्रमण से बचाव जा सकें। साथ ही लोग एकदम से गर्म कपड़े न उतारें, सर्दी के कपड़े पहनें, ध्यान रखे कि ठंड न लगे। सोमवार को ओपीडी में 987 मरीज पहुंचे, जिसमें मेडिसिन और बाल रोग विभाग में अधिक मरीज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed