फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cold and fog in basti

Basti News: गलन से राहत नहीं, धूप भी रही बेअसर

Mon, 09 Jan 2023 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
cold and fog in basti
सुभाष तिराहे के पास ठंड से बचने के लिए आग तापते लोग। - फोटो : BASTI
गलन से राहत नहीं, धूप भी रही बेअसर
विज्ञापन

- 5 डिग्री न्यूनतम और 14 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ठंड से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। रविवार को गलन के कारण लोग घरों से बाहर कम निकले। अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार में भी भीड़ कम रही। दिन में करीब डेढ़ बजे हल्की धूप हुई, लेकिन इससे कोई राहत नजर नहीं आई।
ठंड से राहत की उम्मीद अभी नजर नहीं आ रही है। तापमान में दिन ब दिन गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 14.05 डिग्री और न्यूनतम तापमाल 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर दक्षिणी पश्चिमी हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि जब तक पश्चिमी हवाएं बंद नहीं होगी तब तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 11 जनवरी के बाद से वातावरण में तापमान बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सामान्य तापमान 13.05 डिग्री सेल्यिस रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक रहेगा। गलन और ठिठुरन जारी रहेगी।
मवेशियो को ठंड से बचाने के करें उपाय
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया कि ठंड के कारण मवेशियों को भी दिक्कतें हो रही हैं। पशुपालक मवेशियों के थोड़ी दूरी पर आग जलाएं। उन्हें टाट बोरे से बना हुआ कपड़ा पहनाएं। ठंड से बचाव के लिए गुनगुने पानी में गुड़ मिलाकर पिलाएं और चारे में मक्के को बढ़ाकर खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed