फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Coating of highway service road begins

Basti News: हाईवे के सर्विस रोड का लेपन शुरू... हड़िया में हो काम तो मिले आराम

Sat, 24 Feb 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 24 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Coating of highway service road begins
अनुरक्षण व मरम्मत न होने से खस्ताहाल हो गए हैं सर्विस रोड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गोरखपुर-अयोध्या हाईवे के सर्विस रोड खस्ताहाल हो चुके हैं। करीब आधा दर्जन फ्लाईओवर के नीचे दोनों तरफ सर्विस लेन की सड़कें चलने लायक नहीं है। एनएचएआई ने हर्रैया से सर्विस रोड दुरुस्त कराने का काम शुरू किया है। जब तक हड़िया, महराजगंज, कप्तानगंज, गोटवा, बड़ेवन आदि जगहों पर सुदृढ़ीकरण का कार्य न हो, तब तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। घघौआ से लेकर खजौला तक जगह-जगह पटरियों पर गड्ढों और झाड़ियों के कारण हाईवे की शोभा फींकी पड़ रही है। रखरखाव की कमी हाईवे की लेन पर दिखती है। बेतरतीब पैचिंग खामियां उजागर करती हैं। इसके अलावा फ्लाईओवर के सर्विस रोड जगह-जगह से टूट चुके हैं। बस्ती शहर में दाखिल हाेने के लिए उपयोग में आने वाले सारे सर्विस रोड खस्ताहाल हैं।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती क्षेत्र के हड़िया चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे दोनों तरफ हाईवे का सर्विस रोड बदहाल हो चुका है। इस सर्विस लेन के सहारे पुरानी बस्ती, मेंहदावल की यात्रा की जाती है। पुरानी बस्ती में जिले का सबसे बड़ा व्यावसायिक कारोबार होने के कारण इस सर्विस रोड की उपयोगिता ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ेवन चौराहे के पास फ्लाईओवर के नीचे क्षतिग्रस्त सर्विस रोड लोकल यातायात के अलावा लुंबिनी-दुद्धी हाईवे का भी भार झेल रही है। हाईवे के दोनों बगल दो किमी लंबा सर्विस रोड का निर्माण हुआ है। मूड़घाट पर लुंबिनी-दुद्धी मार्ग हाईवे के सहारे आकर महज पांच मीटर चौड़ी सर्विस रोड पर उतार दी गई है। लगभग एक किमी दूरी के बाद बड़ेवन से लुंबिनी- दुद्धी मार्ग फिर से पृथक होता है। इस लेन की स्थिति काफी हद तक खराब हो चुकी है। सड़क में गड्ढों की भरमार है। पैच कार्य उखड़े हुए हैं।
..
कोट
राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड के दुरुस्तीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही सभी जगहों की सर्विल रोड ठीक करा दी जाएगी।
-ललित प्रताप पाल, परियोजना निदेशक, एनएचआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed