{"_id":"672925503f6762d8e200d144","slug":"cmo-got-angry-after-seeing-the-filth-in-the-hospital-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126750-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अस्पताल में गंदगी देख भड़के सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अस्पताल में गंदगी देख भड़के सीएमओ
Tue, 05 Nov 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सीएमओ डा. आरएस दुबे ने सोमवार को हर्रैया स्थित 100 बेड महिला अस्पताल व सीएचसी हर्रैया का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर सुधार करने की हिदायत दी।
सबसे पहले सीएमओ सीएचसी हर्रैया सुबह 10.45 बजे पहुंचे। यहां सभी स्टाफ उपस्थित मिले। सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिला। नाराजगी जताते हुए सुधार लाने के लिए निर्देशित किया। ओपीडी में कुल 27 रोगी देखे गए थे। उसके बाद 11.51 बजे 100 बेड महिला अस्पताल पहुंचे। यहां ड्रेसिंग रूम नहीं बना था। नाराजगी जताते हुए ड्रेसिंग रूम जल्द बनाने के लिए कहा। फार्मासिस्ट ध्रुव कुमार, अजय श्रीवास्तव व दीपक को ड्रेसिंग व्यवस्था बनाने के लिए कहा। निरीक्षण में पाया कि स्टाफ नर्स शकुंतला ने एक डिलीवरी कराया था। डा. शिबा व डा. अजय कुमार द्वारा 11-11 रोगी ओपीडी में देखे गए थे। वहीं डा. सूर्य प्रकाश, डा. दीपक शुक्ला, नर्स निर्मला व व अमित कुमार अवकाश पर थे। संवाद