{"_id":"651d542c4e775b98130fe038","slug":"cm-yogi-adityanath-participated-in-golden-jubilee-mahotsav-program-of-arya-samaj-in-basti-2023-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण जयंती महोत्सव: सीएम योगी बोले, आर्य समाज ने सबसे पहले घर वापसी से दिया था धर्मांतरण का जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण जयंती महोत्सव: सीएम योगी बोले, आर्य समाज ने सबसे पहले घर वापसी से दिया था धर्मांतरण का जवाब
Wed, 04 Oct 2023 05:33 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 Oct 2023 05:33 PM IST
सार
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पूर्व देश की राजधानी दिल्ली से महर्षि दयानंद सरस्वती जी के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। उन्होंने आर्य समाज के उस कार्यक्रम के माध्यम से देश और दुनिया में फैले लाखों आर्य वीरों को जागृत करने का कार्य किया था।
विज्ञापन
बस्ती में सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में जब बड़े पैमाने पर धर्मांतरण कराया जा रहा था, तो उस समय सबसे पहले आर्य समाज ने घर वापसी कराकर उसका जवाब दिया था। वहीं अंग्रेजों ने जब भारतीयों पर तुष्टीकरण की नीति को थोपा तब आर्य समाज ने देश में वैदिक आंदोलन की शुरुआत की। आर्य समाज भारत का जीवंत आंदोलन रहा है। एक समय था बस्ती से लेकर कराची तक आर्य समाज का बोलबाला था।
विज्ञापन
सीएम योगी ने बुधवार को एक निजी होटल में आर्य समाज बस्ती द्वारा आयोजित आर्य समाज के स्वर्ण जयंती महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वदेशी और अछूतोद्धार के कार्यक्रम को आर्य समाज ने आगे बढ़ाया। आर्य समाज के आंदोलनों ने अनेक क्रांतिकारी दिए। काकोरी एक्शन के महानायक पंडित रामप्रसाद बिस्मिल आर्य समाज की ही देन थे, जो एक प्रचारक के रूप में सांझापुर में कार्य करते थे। उस समय का हर क्रांतिकारी आर्य समाज के साथ जुड़कर गौरवान्वित महसूस करता था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: देवरिया बाईपास पर फोरलेन के लिए 10 करोड़ और मिले, जल्द बनेगा फ्लाईओवर
विज्ञापन
सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा को संस्कारों और आधुनिकता के साथ जोड़ने का कार्य आर्य समाज के संस्थापक महर्षी दयानंद सरस्वती ने किया था। उन्होंने कहा कि डीएवी को एक समय देश की सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं में से एक माना जाता था, जहां पर वैदिक प्रार्थना और हवन यज्ञ के साथ दिन की शुरुआत होती थी। सीएम योगी ने कहा कि युग प्रणेता महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के साथ पूरा भारत जुड़ रहा है और उन्हें नमन कर रहा है।
इसे भी पढ़ें: देवरिया कांड से ताजा हो गईं गोरखपुर के बौठा कांड की यादें, तीन घंटे में गिरी थी आठ लाशें
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पूर्व देश की राजधानी दिल्ली से महर्षि दयानंद सरस्वती जी के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। उन्होंने आर्य समाज के उस कार्यक्रम के माध्यम से देश और दुनिया में फैले लाखों आर्य वीरों को जागृत करने का कार्य किया था।
इसे भी पढ़ें: 108 छात्रों को मिला कैंपस प्लेसमेंट, छात्रा को सर्वाधिक 42 लाख का पैकेज
उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से आर्य समाज की स्थापना का 150वां वर्ष प्रारंभ होने जा रहा है, जो देश और हमारे समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दौरान हमें अपने युवाओं के प्रेरित करना है कि वह आर्य समाज के कार्यों पर शोध करें। इससे हमारी वर्तमान पीढ़ी आर्य समाज के योगदान के बारे में जान पाएगी।
कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा बस्ती के प्रधान ओम प्रकाश आर्य, महामंत्री दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा विनय आर्य समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।