{"_id":"5914a51e4f1c1b1522850e3b","slug":"cm-will-come-tomarrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल आएंगे सीएम, तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल आएंगे सीएम, तैयारी तेज
बस्ती ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मंडल मुख्यालय पर पहुंचेंगे। अपराह्न डेढ़ बजे से शाम चार बजे तक सीएम मंडल के विकास कार्यों की आयुक्त कार्यालय सभागार (नवीन भवन) में समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग निर्धारित बिंदुओं/कार्यक्रमों एवं अन्य विंदुओं पर समीक्षा करेंगे। बृहस्पतिवार को अचानक उनका कार्यक्रम आते ही सरकारी मशीनरी में खलबली मच गई।
सीएम बनने के बाद पहली बार यहां आ रहे योगी आदित्यनाथ की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। एनएसजी के घेरे में चलने वाले मुख्यमंत्री के लिए करीब ढाई हजार पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे। डीआईजी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि रेंज के तीनों जिले के अलावा जोन स्तर से अतिरिक्त फोर्स मांगी गई है। जिसमें पांच कंपनी पीएसी भी होगी। शुक्रवार को सिक्योरिटी व फ्लीट की रिहल्सल भी होगी।
सीएम सुरक्षा मानक के मुताबिक फ्लीट तैयार की जा चुकी है। जिसमें जैमर लगे वाहन शामिल होंगे। रात में ही एनएसजी टीम भी पहुंच रही है। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। वैसे भी केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सीएम सुरक्षा में क्यूआरटी यानी क्विक रिस्पांस टीम भी मुस्तैद रहती है।