फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cm will come today

आज आएंगे सीएम,प्रशासनिक अमला सजग

Wed, 05 Sep 2018 11:54 PM IST
basti
basti Updated Wed, 05 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
cm will come today
सीएम के आगमन की तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
दुबौलिया (बस्ती)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का बृहस्पतिवार को दौरा करेंगे। खासकर सरयू के अतिसंवेदनशील चांदपुर-कटरिया तटबंध का निरीक्षण करने के साथ ही सीएम का बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरण और जनसभा संबोधन का भी कार्यक्रम तय है। इसे देखते हुए बुधवार को पूरे दिन सरकारी मशीनरी भागदौड़ करती रही।  मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की तैयारी में सुबह सात बजे से ही प्रशासनिक अमला कटरिया-चांदपुर जा पहुुंचा। एसडीएम हर्रैया एसपी शुक्ल ने सीओ के साथ हैलीपैड और अन्य प्रबंध पुख्ता किया।
विज्ञापन

राम जानकी मार्ग पर तटबंध केनिकट स्थित एडी एकेडमी परिसर चिह्नित किया गया है। पास के जय प्रभा इण्टर कॉलेज भिऊरा में बाढ़ राहत सामग्री वितरण व जनसभा के लिए तैयारी है। सांसद हरीश द्विवेदी ने भी कार्यक्रम स्थलों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम डॉ. राजशेखर, एसपी दिलीप कुमार, सीडीओ अरविंद पाण्डेय बाढ़ खंड के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शाम पांच बजे डीआईजी आशुतोष कुमार ने भी मौके पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। स्थानीय विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल के प्रतिनिधि विमल पाण्डेय, हर्रैया विधायक के भाई केके सिंह, भाजपा नेता सुनील सिंह, दिनेश पाण्डेय, एडी एकेडमी के निदेशक श्वेतांक शेखर सिंह, जय प्रभा इण्टर कॉलेज के प्रबंधक राजन सिंह, चतुरगुन राजभर, भगवान बक्स सिंह भी मुख्यमंत्री की तैयारियों के कार्यक्रम का जायजा लेते रहे। 
विज्ञापन


युद्धस्तर पर हो रही है तैयारियां  
कटरिया-चांदपुर तटबंध पर मुख्यमंत्री के निरीक्षण को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। एडी एकेडमी में हैलीपैड तैयार किया जा रहा है तो बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री वितरण व जन सभा के लिए जय प्रभा इण्टर कॉलेज में मंच व पंडाल आदि तैयार किया जा रहा है तो वहीं मुख्यमंत्री द्वारा कटरिया-चांदपुर तटबंध पर बालू व राबिश डालकर तटबंध को समतल किया जा रहा है। वहीं चांदपुर गाव में भी प्रशासनिक अमला गाव की सड़कों पर साफ-सफाई और गांव में फॉगिंग कराई जा रही है तो चिकित्सकों की टीम गांव में कैंप कर रही है लेकिन चांदपुर के ग्रामीणों को उम्मीद है कि सीएम पक्का बांध बनवाने का एलान करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed