{"_id":"6421ee22ae8b4229920e84f7","slug":"cm-will-come-to-duboulia-today-strong-security-arrangements-basti-news-c-7-1-101582-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आज दुबौलिया आएंगे सीएम योगी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आज दुबौलिया आएंगे सीएम योगी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Tue, 28 Mar 2023 07:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Updated Tue, 28 Mar 2023 07:02 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर दुबौलिया के धर्मूपुर में बनाया जा रहा हेलीपैड।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले में योगी आदित्यनाथ के मंगलवार के दौरे को लेकर सोमवार को सुरक्षा प्रबंध को अंतिम रूप दिया गया। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री दुबौलिया के एडी अकादमी धर्मूपुर के परिसर में पूर्व एमएलसी व वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ स्व. डॉ.वाईडी सिंह की प्रतिमा का अनावरण व पुस्तक का विमोचन करेंगे।
सोमवार को मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, आईजी आरके भारद्वाज, डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल के साथ हेलीपैड, पार्किंग आदि स्थानों का भ्रमण किया। कार्यक्रम स्थल पर एसपी व एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने सुरक्षा में तैनात पुलिस अफसरों व कर्मियों को उनकी ड्यूटी समझाई।
एसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का खाका खींच लिया है। पुलिस कार्यालय के अनुसार, सीएम की सुरक्षा में दो एएसपी व छह सीओ की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 40 निरीक्षक व थाना प्रभारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
120 उपनिरीक्षक, सात महिला उप निरीक्षक, 480 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 87 महिला कांस्टेबल और ट्रैफिक पुलिस के बीस कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा एक कंपनी पीएसी, तीन फायर टेंडर व एक फोम टेंडर तैनात रहेगा।