फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CM reached Raj Bhavan's blessing program

बस्ती: राजभवन के आशीर्वाद कार्यक्रम में पहुंचे सीएम

Sat, 18 Feb 2023 10:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 18 Feb 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
CM reached Raj Bhavan's blessing program
राजभवन में सीएम योगी परिवारों के लोगो वार्ता करते।
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को राजभवन में आयोजित निजी कार्यक्रम में भाग लेने बस्ती पहुंचे। श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कालेज के मैदान में बने हेलीपैड पर उनका हेलीकाॅप्टर दिन में करीब 3:25 बजे उतरा। यहां पर सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी व जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल सहित भाजपा नेताओं व अधिकारियों के अभिवादन के बाद मुख्यमंत्री सीधे राजभवन पहुंचे और करीब 33 मिनट तक राजपरिवार के सदस्यों से बातचीत करते हुए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


राजभवन बस्ती में पूर्वोत्तर रेलवे की पूर्व डीआरएम आशिमा सिंह की पुत्री अनन्या सिंह के विवाह बाद आशीर्वाद समारोह व राजा एश्वर्य राज सिंह के पुत्र अरिन्जय राज सिंह के मुंडन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित था। इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3:33 बजे राजभवन पहुंचे। जहां पर उन्होंने कुंवर कामेश्वर सिंह, राघवेन्द्र सिंह, रानी नंदिता सिंह, औरंगाबाद के सांसद ठाकुर सुशील सिंह आदि से पारिवारिक बातचीत की। कुंवर कामेश्वर सिंह की तरफ से हाल के दिनों में कराई गई श्रीमद्भागवत कथा को लेकर भी चर्चा हुई। धर्मकर्म की बातों के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने राजपरिवार को फिर आने का आश्वासन दिया। राजभवन में कुंवर कामेश्वर सिंह, राघवेन्द्र सिंह व अन्य ने मुख्यमंत्री को शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ, जिसे मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों ने ग्रहण किया। यहां पर किसी अन्य व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहा।
विज्ञापन

व्यवस्था व सुरक्षा के लिहाज से आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र, आईजी आरके भारद्वाज, डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति आदि अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने डीएम प्रियंका निरंजन को बुलाकर जिले की प्रशासनिक स्थिति की जानकारी ली। श्रीकृष्ण पांडेय इंटर काॅलेज के मैदान पर बने हेलीपैड पर सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, पांडेय इंटर कालेज प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार पांडेय, प्रबंधक अजय कुमार पांडेय, अक्षत पांडेय आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed