फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cm given map of state developement

प्रदेश के विकास का खाका खींच गए योगी

Thu, 16 Nov 2017 11:42 PM IST
basti
basti Updated Thu, 16 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
cm given map of state developement
राजनी‌त‌ि - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

नगर निकाय की चुनावी सभा में राजकीय इंटर कॉलेज के मंच से प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने उपलब्धियों का बखान किया। प्रदेश के विकास का खाका खींचा। केंद्र सरकार की ओर से स्मार्ट सिटी जैसी सुविधाएं नहीं लेने का ठीकरा पूर्ववर्ती प्रदेश सरकारों पर फोड़ा। 
जीआईसी परिसर में आयोजित जनसभा में 45 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री ने कहा कि योगी ने कहा कि अब गांवों को भी 18 घंटे बिजली मिल रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार को यदि केंद्र सरकार की ओर से 13 स्मार्ट सिटी दी जा रही थी। यदि सरकार ने हामी भरी होती तो आज नाले और नाली की समस्या खत्म हो गई होती। कहा कि पहले की सरकार के कार्यकाल में ठेकों का फाइनल लखनऊ से होता था। भ्रष्टाचार के चलते सार्वजनिक उपक्रम 91 हजार करोड़ के घाटे में रहे। प्रदेश सरकार अब उद्योग-धंधों को बढ़ावा दे रही है। विकास से बड़ा कोई सेक्युलर नहीं होता। केंद्र की एलईडी से शहर की सड़कें जगमगा रही हैं। अब नई फेरानीति लागू की जाएगी। ठेले-खोमचे और पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित किया जाएगा। रोडवेज को अत्याधुनिक सुविधाएं, मल्टीप्लक्स हॉल मिलेगा।
विज्ञापन

 नियत समय से करीब आधा घंटा विलंब से 12:15 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर यहां उतरा। औपचारिकता के बाद मुख्यमंत्री ने सीधे माइक पकड़ लिया। खुद को यहां से जोड़ा और फिर सरकार तथा भविष्य की औद्योगिक नीति की चर्चा की। गांव से आकर शहर में बसने वालों के लिए यहां की सुविधाओं को नाकाफी करार दिया। शहर की समस्याओं को रेखांकित करते हुए अतिक्रमण और छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की सरकारी योजना का भी योगी ने खुलासा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निकायों को सरकार की सबसे छोटी इकाई बताते हुए उन्होंने उपस्थित जनता से वोट मांगते हुए वादा किया कि सरकार बस्ती के विकास को नया आयाम देने की योजना तैयार कर चुकी है। इसे शीघ्र अमल में लाया जाएगा। शहर में रोडवेज के जाम को भी मुख्यमंत्री ने करीने से रखा। बताया कि इसको सुव्यवस्थित करने की व्यवस्था बनाई जा चुकी है। हालांकि, इस चुनावी सभा में योगी के तेवर सभी के प्रति नरम रहे। उन्होंने जाति-धर्म से हटकर विकास के आधार पर प्रत्याशी चुनने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed